*श्री कृष्णा इंटर कॉलेज गजेन्द्रपुर में प्रतिभा सम्मान आयोजित*
*उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों छात्रों को प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने मिठाईयां खिलाकर दिया प्रशस्ति पत्र*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
तियरा/बदलापुर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल श्री कृष्ण इंटर कॉलेज गजेन्द्रपुर में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक राणा प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही मिठाई खिलाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
प्रधानाचार्य शिव प्रकाश तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार किसी चिकित्सक को मरीज के स्वस्थ होने पर खुशी मिलती है, उसी प्रकार जब कोई छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है तो विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगणों को गर्व और प्रसन्नता का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षकों की वास्तविक उपलब्धि है।
हाईस्कूल वर्ग में शगुन यादव ने 546 अंक प्राप्त कर 91 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा समरीन अंसारी, सृष्टि निषाद, रितिका, नूर बानो, रोली शर्मा, श्रेया यादव, शिवांगी सिंह, सृष्टि मौर्य, वैष्णवी सिंह, मानसी सिंह, दीपा नाविक, रूबी, श्रेया गुप्ता, रिया गौतम, प्रियंका, रागिनी, संगम, हिमांशु, प्रतिभा यादव एवं अंशिका प्रजापति को द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
इंटरमीडिएट वर्ग में छात्रा शिवानी पाल ने 421 अंक प्राप्त कर 84.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शिवम गुप्ता, अभिषेक अग्रहरी एवं अंशिका यादव क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर शिक्षक विजय चौधरी, शैलेंद्र कुमार सिंह, चंद्रसेन सिंह, पुष्पेंद्र यादव, मुकेश यादव, प्रीति यादव, शिवप्रसाद सिंह, बड़े बाबू, पंकज दुबे, प्रचुर तिवारी, मनोज सिंह, चंदा शर्मा, रामबाबू, बसंत यादव एवं समीउल्लाह सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने सम्मानित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
