*सिंगरामऊ पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
*दो अलग-अलग पुलिस टीमों ने की कार्रवाई, न्यायालय वारंटी समेत एक वांछित आरोपी दबोचा गया*
********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंगरामऊ थाना पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सै० हुसैन मुन्तजर के नेतृत्व में की गई।
पहली कार्रवाई में उपनिरीक्षक अब्दुल वहाब अपनी टीम के साथ न्यायालय प्रधान न्यायाधीश प्रथम परिवार न्यायालय जौनपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) से संबंधित वारंटी महेन्द्र यादव पुत्र रामकिशोर यादव निवासी ग्राम रतासी थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 33 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अब्दुल वहाब, आरक्षी रणधीर सिंह, महिला आरक्षी शुभम कुमार एवं आरक्षी नितेश कुमार शामिल रहे।
वहीं दूसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक तारकेश्वरनाथ दूबे मय हमराह टीम ने मु0अ0सं0 60/26 धारा 191(2)/109(1)/351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त बृजेश निषाद पुत्र संजय निषाद निवासी ग्राम कुधुआ थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर को गौरामाफी के पास से सुबह करीब 08:50 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
इस गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक तारकेश्वरनाथ दूबे, हेड कांस्टेबल मो० इमरान, कांस्टेबल अनुराग वर्मा तथा महिला कांस्टेबल चांदनी शामिल रहीं।
