*सपा विधायक लकी यादव ने फीता काटकर किया इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन*
प्रेम शर्मा
जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र उमरपुर ग्राम पंचायत में मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव ने 450 मीटर नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किये|
ग्राम प्रधान विजय बहादुर यादव के प्रयासों से बनी यह सड़क उमरपुर गांव से शुरू होकर भिवरहां गांव के बॉर्डर तक जाती है |
सपा विधायक लकी यादव की निधि से लगभग बाइस लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण पूरा किया गया है| यह इंटरलॉकिंग सड़क मुख्य मार्ग से यादव बस्ती, प्रजापति बस्ती, शर्मा बस्ती, मुस्लिम बस्ती, गौंड़ बस्ती, हरिजन बस्ती साहित विभिन्न बस्तियों तक पहुंचती है |
उद्घाटन के अवसर पर सपा विधायक लकी यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान विजय बहादुर यादव की पहल पर यह सड़क बनवाई गई है | ग्राम प्रधान ने इस सड़क के विषय में गंभीरता से अपनी बात रखी थी, इसके बाद इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराया गया| इसका मुख्य उद्देश्य इन क्षेत्रों के निवासियों को कनेक्टिविटी प्रदान करना है| उन्होंने बताया कि इस सड़क की स्थिति पहले बहुत खराब थी बरसात के मौसम में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था| इस मार्ग के बनने से मौजूद ग्रामीणों ने विधायक लकी यादव का आभार व्यक्त किया|
इस मौके पर मल्हनी विधायक लकी यादव, ग्राम प्रधान विजय बहादुर यादव, पंचायत सहायक शुभम यादव, बृजेश यादव कल्लू, प्रधान मनी लाल यादव, सतीश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे|
