*पुरुषोत्तम मास को लेकर मंदिर समिति की बैठक संपन्न*
*स्वयंभू महादेव मंदिर फिरोजपुर में तैयारियां तेज,17 मई से एक महीने अनवरत चलेगा जलाभिषेक व पूजा पाठ*

*श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने नंदीश्वर महाराज और मां दुर्गा का शेर*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ/जौनपुर। आगामी 17 मई से शुरू हो रहे पुरुषोत्तम मास को लेकर सिगरामऊ क्षेत्र के फिरोजपुर स्थित प्राचीन स्वयंभू महादेव मंदिर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष शुक्ला, कोषाध्यक्ष हृदय नारायण एवं अन्य समिति सदस्य डॉक्टर प्रकाश शुक्ला विवेक शुक्ला दिनेश शुक्ला मास्टर लल्लू, दीपंकर शुभम पांडे , स्वतंत्र ,लक्ष्मीकांत मिश्रा,तैयारियों में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। इस वर्ष मंदिर परिसर में स्थापित भगवान भोलेनाथ की सवारी नंदीश्वर महाराज तथा मां दुर्गा के समक्ष उनकी सवारी शेर श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र बने हुए हैं। इन प्रतिमाओं की स्थापना कुछ माह पूर्व ही की गई थी।
मंदिर समिति का कहना है कि पुरुषोत्तम मास में पंचधाम के रूप में प्रसिद्ध स्वयंभू महादेव मंदिर फिरोजपुर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहेगा। दूर-दूर से बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
मंदिर के पुजारी सिंधु शुक्ला ने बताया कि स्वयंभू महादेव धरती फाड़कर स्वयं प्रकट हुए थे। उन्होंने कहा कि यहां दर्शन करने वाले श्रद्धालु अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं।
मंदिर के जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य के लिए क्षेत्र के दानदाता भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से पुरुषोत्तम मास में दर्शन-पूजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
