*जौनपुर पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
**************************संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ/जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिंगरामऊ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक से. हुसैन मुन्तजर के नेतृत्व में आज दिनांक 09 मई 2026 को उ0नि0 अब्दुल वहाब ने मय पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 50/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र जनार्दन गौतम निवासी ग्राम रामपुर थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को रजनीपुर हाईवे सड़क किनारे से अपराह्न 14:05 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
