*प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत*
*मृतक बुजुर्ग की नहीं हो पा रही पहचान जांच में जुटी आसपुर देवसरा पुलिस*
अनिल मिश्र 
प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत आज दिनांक 09/5/2026 को समय करीब 12:20 पर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात वाहन द्वारा पट्टी रोड ग्राम बिनेका के पास एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया गया है। उसकी हालत गंभीर है। सूचना पर ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव व उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे देखा एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था मे पड़ा था। उसको एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भिजवाया । हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई । अज्ञात व्यक्ति के बारे मे जानकारी की जा रही। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
