*सांसद रवि किशन ने किया एस्प्रा ज्वेलर्स शोरूम का भव्य उद्घाटन*
*आधुनिक मशीनों से सोने की शुद्धता जांच, 100% गारंटी का दावा*
*********************संवाद अजय पांडेय
जौनपुर। जनपद जौनपुर में पहली बार पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के बगल, जैसीज रोड पर एस्प्रा ज्वेलर्स के विशाल एवं आधुनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन सांसद रवि किशन द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने शोरूम का निरीक्षण करते हुए कहा कि एस्प्रा ज्वेलर्स ग्राहकों को 100 प्रतिशत शुद्धता की गारंटी के साथ आभूषण उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि यहां अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से सोने की शुद्धता की जांच की जा रही है, जिससे ग्राहकों को पारदर्शिता और विश्वास दोनों मिलेंगे।

शोरूम के प्रोपराइटर विकास दुबे ने बताया कि ग्राहकों के पुराने सोने को बिना किसी कटौती के उचित मूल्य पर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा और भरोसे को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विकास दुबे सिद्धि विनायक ऑटो सेल्स, सर्विस तथा सीमेंट व्यवसाय के क्षेत्र में भी एक प्रतिष्ठित नाम हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में राजेश द्विवेदी, नवीन द्विवेदी, विकास द्विवेदी, रोशन द्विवेदी एवं विवेक द्विवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
