पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार दूसरा साथी फरार, तलाश जारी

*पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार दूसरा साथी फरार, तलाश जारी*

********************

*अरुण जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर / सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी घायल होकर गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। आरोपी के पास से देशी तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

 

पुलिस टीम मल्हनी-कोइरिडीहा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार दो संदिग्धों ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।

 

घायल की पहचान कृष्णा यादव उर्फ गोलू के रूप में हुई है। उसके पास से .315 बोर का तमंचा मिला। पूछताछ में उसने लूट और छिनैती जैसी वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है।

 

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *