*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा अध्यक्ष अशोक त्यागी द्वारा मिनी हाई मास्क का किया गया शुभारंभ*
*नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ सभासद प्रतिनिधि सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग रहे उपस्थित*
अनिल मिश्र 
प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा के 14 वार्डों में 18 मिनी हाई मास्क लगाया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी द्वारा सोनपुरा तृतीय वार्ड नंबर 08 फोर लेन के बगल ब्राह्मण बस्ती व गुप्ता बस्ती तालाब के किनारे पूजा अर्चना करके 02 मिनी हाई मास्क का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ सभासद प्रतिनिधि शिवम सोनी, आरती त्यागी, दिलीप मिश्र, हरे कृष्ण पाण्डेय, कृष्ण पाल मिश्र, रामानंद मिश्र, चंद्रमणि मिश्र, राजमणि मिश्र, आदि बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा रोड पर जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगवाने की बात कही गई है।
