आवागमन होगा सुगम, ग्रामीणों में उत्साह, विधायक के कार्यों में जुड़ा एक नया अध्याय

*तीन नई ग्रामीण सड़कों का भूमि पूजन*

*आवागमन होगा सुगम, ग्रामीणों में उत्साह, विधायक के कार्यों में जुड़ा एक नया अध्याय*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विधायक रमेश मिश्रा ने तीन नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। यह भूमि पूजन खानपुर, साढ़ापुर और केशवपुर गांवों में किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अपने संबोधन में विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केशवपुर में आचार्य अजय कुमार तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता विजय शंकर यादव, विजय सिंह, मुन्ना मिश्रा, इंद्रपाल सिंह, अजय सिंह, विजय यादव, साहिल, शैलेश सिंह, विशाल सिंह, राज सिंह सुदर्श सिंह, हिमांशु पांडे , कुंवर मृगेंद्र सिंह, वरुण सिंह, अंबुज तिवारी, विनोद तिवारी,प्रेमचंद्र यादव प्रधान,जितेंद्र यादव पांडे, स्वतंत्र सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!