खानापट्टी की प्रधान किरन सिंह का ब्रेनहैमरेज के चलते हुआ निध
वाराणसी में चल रहा था इलाज,अंतिमयात्रा में उमड़े लोग,
सिकरारा।
भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह की छोटी बहन व खानापट्टी गांव की प्रधान समाजसेविका किरन सिंह (62) का निधन शुक्रवार की भोर में हो गया। बीते सोमवार को ब्रेन हेमरेज के कारण उनका इलाज वाराणसी के हेरिटेज मेडिकल कालेज में चल रहा था। उनके असामयिक निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों व ब्लाक मुख्यालय पर शोक सभा कर लोगो ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।उनकी शवयात्रा में बड़ीतादात में लोग शामिल होकर मृतात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बीते सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन शहर के ही एक निजी अस्पताल ले गए हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी के हेरिटेज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। शुक्रवार भोर में चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खानापट्टी पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन को लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद पार्थिव शरीर उनके शहर स्थित तारापुर कालोनी पर भी लाया गया। वहां भी लोगो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार हेतु उन्हें रामघाट लाया गया जहाँ उनके पति व समाजसेवी विनय सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। रामघाट पर भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह के साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह,जौनपुर पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम जी,वशिष्ठ नारायण सिंह,रवींद्रनाथ सिंह,शशि प्रकाश सिंह,रत्नाकर सिंह,प्रदीप सिंह सफायर,मधुकर तिवारी,शिक्षकस संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह सहित भारी तादाद में लोग मौजूद रहे।