धूमधाम से मनाया गया शीतलेश्वर महादेव का चतुर्थ वार्षिकोत्सव

*धूमधाम से मनाया गया शीतलेश्वर महादेव का चतुर्थ वार्षिकोत्सव*

********************

*संवाद: अजय पांडेय*

बदलापुर तहसील क्षेत्र के जीरिकपुर ग्राम सभा स्थित शीतलेश्वर महादेव मंदिर में चतुर्थ वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मंदिर के संस्थापक उद्योगपति अवधेश दुबे ने बताया कि मंदिर का निर्माण चार वर्ष पूर्व कराया गया था। तब से हर वर्ष वार्षिकोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ से हुई, जिसके बाद रुद्राभिषेक और हवन पूजन संपन्न हुआ।

धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महात्मा प्रसाद शुक्ला, अध्यापक रमाशंकर शुक्ल, राजेश शुक्ला, देवी सहाय दुबे, पूर्व ग्राम प्रधान अनिल पाण्डेय, श्री प्रकाश पांडे, मिलिंद तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *