*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा पूर्व मंत्री के आरोपों पर अशोक त्यागी का पलटवार, कहा दलित होने के कारण किया जा रहा प्रताड़ित”

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा पूर्व मंत्री के आरोपों पर अशोक त्यागी का पलटवार, कहा दलित होने के कारण किया जा रहा प्रताड़ित”*

*आरती त्यागी मेरी पर्सनल सेक्रेटरी हैं। और सामाजिक कार्यों में सहयोगी है। अशोक त्यागी*

प्रतापगढ़। नगर पंचायत ढखवा में 2.64 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का मामला अब राजनीतिक और कानूनी जंग में तब्दील हो गया है। पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप ‘मोती सिंह’ द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के जवाब में अशोक त्यागी ने जिलाधिकारी को शपथ-पत्र सौंपकर सभी आरोपों को निराधार बताया है।अशोक त्यागी ने अपने हलफनामे में पूर्व मंत्री के आरोपों को ‘राजनीति से प्रेरित’ बताते हुए कई गंभीर बिंदु उठाए हैं। अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा दलित होने के कारण शपथ ग्रहण के दिन से ही कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उन्हें और उनके सहयोगियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने इसे जातिगत आधार पर अपमानित करने की साजिश करार दिया है। और सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया शपथ-पत्र में कहा गया है कि पूर्व मंत्री द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह से असत्य और जनता को गुमराह करने वाले हैं। निकाय में जो भी खरीदारी या भुगतान हुआ है, वह नियमों के अनुसार और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही किया गया है। जिनमें 18 मिनी हाई-मास्क लाइट और अन्य खरीदी गई सामग्री कार्यालय में सुरक्षित रखी गई है,। जिसका भौतिक सत्यापन किसी भी समय किया जा सकता है। पत्रकारों द्वारा जब 45 लाख के बैनामे और 15 लाख के एग्रीमेंट के बारे में पूछा गया। जो पूर्व मंत्री द्वारा प्रेसवार्ता में कहा गया था। अध्यक्ष द्वारा बताया गया मेरे नाम से एक भी प्रॉपर्टी नहीं ली गई है। जो भी प्रॉपर्टी ली गई है वह आरती त्यागी द्वारा ली गई है। जो मेरी पर्सनल सेक्रेटरी है। उनकी प्रॉपर्टी से मेरा कुछ लेना देना नहीं है। 2 करोड़ 64 लाख के मामले में पूर्व मंत्री द्वारा जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को पत्र दिया गया है। देखना है जिलाधिकारी द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *