*प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाली क्षेत्र। के अंतर्गत रेडीगारापुर में तालाब पे नहा रहे युवकों पर चली चाकू तीन घायल*
*पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने तालाब पर नहा रहे तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया।*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जनपद के रेडी गारापुर गांव निवासी विजय यादव पंचायती राज विभाग में जेई के पद पर तैनात हैं। शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे अपने दो और दोस्तों के साथ गांव के बाहर स्थित मोहिनी तालाब पर नहाने गए हुए थे।
इस दौरान शिवम यादव ने बताया कि गांव के ही कुलदीप चौरसिया अपने परिवार के कई लोगो के साथ एक राय होकर लाठी डंडा धारदार हथियार चाकू लेकर तालाब पर पहुंच गए। आरोप है कि विजय यादव पर चाकू से हमला बोल दिया विजय यादव के पेट में वा कंधे पर चाकू के तीन घाव हुए हैं।
विजय यादव के चिल्लाने पर उनसे थोड़ी दूर गहरे पानी में नहा रहे शिवम यादव व गोली उर्फ विजय कुमार बीच बचाव को पहुंचे तो उन पर भी हमलावरों ने चाकू से हमला बोल दिया। शिवम यादव 2 दिन पूर्व मुंबई से आया था। उसके के सीने पेट व छाती के बगल जहां चाकू के घाव दिखाई दे रहे हैं। वही गोली उर्फ विजय कुमार के बाएं हाथ में गंभीर घाव हुआ है।
सभी घायलों को इलाज के लिए शनिवार की दोपहर 3:30 के आसपास सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में घायल विजय यादव ने बताया कि फरवरी 2025 में वह सुल्तानपुर जनपद के चांदा क्षेत्र में बारात में शामिल होने गए थे। जहां पर आरोपियों ने लाठी डंडे आदि से उन पर हमला किया था। जिसका मुकदमा दर्ज है। इसी मुकदमे में सुलह को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं आरोपियों पर दर्ज एक मुकदमे में उनके बड़े भाई संजय यादव गवाह है। उस मामले में भी सुलह को लेकर लगातार विपक्षी दबाव बनाए हुए थे। बात ना मानने पर कई बार जान से मारने की धमकी दी गई। और शनिवार की दोपहर इस बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया गया।
