*प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाली के अंतर्गत जहर खाने से महिला की मौत पारिवारिक कलह के चलते बेटे को भी खिलाया, जहर हालत गंभीर*

*प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाली के अंतर्गत जहर खाने से महिला की मौत पारिवारिक कलह के चलते बेटे को भी खिलाया, जहर हालत गंभीर*

*पारिवारिक कलह बना मौत का कारण 10 वर्षीय बेटा कर रहा जिंदगी और मौत से संघर्ष*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सपहाछात गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला ने शुक्रवार देर रात खुद जहर खाया और अपने 10 वर्षीय बेटे को भी खिला दिया था। इलाज के दौरान प्रयागराज में महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, सपहाछात गांव निवासी शमला (31) पत्नी सुनील वर्मा ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे जहरीला पदार्थ का सेवन किया। आरोप है कि उसने अपने बेटे आर्यन (10) को भी वही पदार्थ खिला दिया। मृतका के भाई ने बताया कि शमला का विवाह वर्ष 2016 में हुआ था। शादी के लगभग एक वर्ष बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद और परिवार के अन्य लोग तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। दो बच्चे भी हैं एक का नाम आर्यन (10) और दूसरे का नाम क्रिश (8) है। बहन, शमला घरेलू विवादों के कारण मानसिक रूप से परेशान रहती थी और इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया अस्पताल में मां की मौत, बेटा गंभीर घायल शनिवार सुबह करीब 4 बजे मायके पक्ष को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिजन शमला के ससुराल पहुंचे और उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में शमला को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे आर्यन का इलाज प्रयागराज में जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मायके पक्ष के लोग शव को लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया कोतवाल आनंद पाल सिंह ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *