अनियंत्रित ऑटो गड्ढे में पल्टी दो की मौत, तीन घायल

*अनियंत्रित ऑटो गड्ढे में पल्टी दो की मौत, तीन घायल*

जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोईरीडीहा मार्केट के पास बुधवार सुबह लगभग 11:00 बजे सवारी ऑटो से कुछ यात्री अपने गंतव्य को जा रहे थे कि कोईरीडीहा मार्केट में ऑटो अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई जिसमें दो व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और तीन घायल हो गए। आनन  फ़ानन में 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर गुलाब चंद्र उम्र लगभग 55 वर्ष और एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई।  घायलों में निलेश 22 वर्ष पुत्र फेकू गौतम फतेहपुर दीदारगंज जनपद आजमगढ़ का रहने वाला है, इंतजार उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र मुमताज  बारादुवरीया कटघरा शहर कोतवाली का निवासी है और नीतू 55 वर्ष पत्नी अजय सोनकर गुरैनी खेतासराय की रहने वाली है। मौके पर पहुंची खेतासराय पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *