नीम के पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

*नीम के पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी*

********************

*अरुण जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहरा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, सेहरा गांव निवासी पवन सिंह (32 वर्ष) पुत्र दिवाकर सिंह ने अपने घर के समीप स्थित नीम के पेड़ से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक ने बिजली के केबल तार का इस्तेमाल करते हुए फांसी लगाई। आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले मकान की छत से पेड़ की डाल में केबल बांधा और फिर गले में फंदा डालकर नीचे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

सुबह करीब 5 बजे परिजनों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची रामपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

परिजनों के मुताबिक, मृतक अविवाहित था और पिछले कुछ समय से नशे की लत से जूझ रहा था। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *