*वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
जौनपुर। सिंगरामऊ, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंगरामऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मामले में वांछित चल रहे न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सै० हुसैन मुन्तजर के नेतृत्व में सोमवार को उपनिरीक्षक तारकेश्वर नाथ दूबे मय हमराह कांस्टेबल सौरभ सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल मनीष के साथ ग्राम नकहरा खानदेव थाना सिंगरामऊ में दबिश दी।
दबिश के दौरान मा० न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जौनपुर से प्राप्त एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त नन्दलाल गौतम पुत्र स्व० बद्रीप्रसाद गौतम निवासी ग्राम नकहरा खानदेव थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए सुबह करीब 6 बजे हिरासत में लिया।
सिगरामऊ थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुंतज़र ने बताया किअभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे
