मछली गांव व नेवादा मुरीदपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

*मछली गांव व नेवादा मुरीदपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती*

********************

*संवाद: अजय पांडेय*

बदलापुर/जौनपुर। ग्राम पंचायत मछली गांव और नवादा मुरीदपुर में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में भ्रमण कर जनसंपर्क किया और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

 

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र में “जय भीम” और “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

 

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार उर्फ पप्पू टेलर ने की, जबकि संचालन धीरज कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम की देखरेख जगत गौतम, मकरध्वज गौतम (चकबंदी) एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा की गई। ग्राम प्रधान समर बहादुर यादव ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी मुकेश कुमार यादव पिंटू, डॉक्टर विजय गौतम,ओम प्रकाश यादव पंचायत मित्र, सुनील कुमार गौतम मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। गांव की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

 

अंत में वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को अपनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *