*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा कार्यालय पहुंची एंटी करप्शन की टीम मचा हड़कंप*

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा कार्यालय पहुंची एंटी करप्शन की टीम मचा हड़कंप*

*एंटी करप्शन की टीम द्वारा कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों का लिया लिखित बयान*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ नगर पालिका के निलंबित कर्मचारी के रिश्वत लेने के मामले में आरोपी बने ढकवा नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी अभिनव यादव को शासन ने निलंबित कर दिया था। प्रयागराज एंटी करप्शन टीम ने नौ जनवरी को नगर पालिका कार्यालय में निलंबित कर्मचारी प्रशांत सिंह को 87,500 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। प्रयागराज की एंटी करप्शन टीम यहां भदोही निवासी प्रवीण रामपाल सिंह की शिकायत पर आई थी। ढकवा में निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्रवीण की फर्म से कमीशन की मांग की गई थी। प्रयागराज एंटी करप्शन टीम ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई एफआईआर में ढकवा के अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव को भी आरोपी बनाया। इसी संबंध में जांच करने के लिए एंटी करप्शन की टीम बुधवार लगभग 12 बजे प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत ढकवा कार्यालय पहुंची। लगभग दो घंटे पूछताछ की उपस्थित सभी कर्मचारियों से लिखित बयान दर्ज किया। वहीं नगर पंचायत ढकवा अध्यक्ष अशोक त्यागी व ईओ का कार्यभार लिए न्यायिक एसडीएम अनुराग सिंह मौके पर दिखाई नहीं दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *