*सुल्तानपुर करौंदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत जांच में जुटी पुलिस*

*सुल्तानपुर करौंदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत जांच में जुटी पुलिस*

*मृतका के पिता की तहरीर पर सांस ससुर पति और ननद पर मुकदमा हुआ दर्ज*

अनिल मिश्र

सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवाहिता पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है। मृतका के पिता राकेश कुमार गुप्ता जो जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खानपुर के रहने वाले है । उनके द्वारा करौंदी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री पूनम गुप्ता (लगभग 30 वर्ष) की ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर हत्या कर दी गई।पीड़ित पिता के अनुसार उनकी पुत्री की शादी सुलतानपुर जनपद के करौदी कला थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीन पुर ग्राम निवासी दिवाकर गुप्ता से हुई थी। आरोप है कि पति, ससुर नंदलाल गुप्ता, सास व ननद सुमन द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न किया जा रहा था। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे ससुराल पक्ष ने मिलकर पूनम की हत्या कर दी। शनिवार को पीड़ित पिता ने थाना पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार शाम 7 बजे के आसपास परिवार वाले शव को लेकर इब्राहिमपुर घाट पर पहुंचे। शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया । तत्पश्चात थानाध्यक्ष द्वारा परिवार वालों को काफी समझाने बुझाने के बाद और एफ‌आईआर कॉपी देने के बाद इब्राहिमपुर घाट पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रात्रि 9 बजे के आस पास कर दिया । इस संबंध में थानाध्यक्ष करौंदी से बात की गई। उन्होंने बताया । तहरीर के हिसाब से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार कर दिए हैं। और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!