*प्रतापगढ़ एन एच 731 फोर लेन बाईपास पर कार व मोटरसाइकिल की जबरजस्त टक्कर दो की मौत एक घायल*
*फोर लेन पर एक्सीडेंट के बाद घंटो इंतजार के बाद पहुंचा हाइड्रा*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा एन एच 731 फोर लेन बाई पास सोनपुरा ढकवा बाजार मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाईपास से हाईवे क्रॉस कर रही मोटरसाइकिल का जबरदस्त टक्कर हो गया । जिसमें शिवा 17 वर्ष व श्याम 20 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। और साहिल 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है ।
हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना जैसे ही ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव व उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी को मिली। तत्काल हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदा भेज दिया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा । क्षेत्र वासियों से पूछताछ में पता चला।
शिवा पुत्र हनुमान प्रसाद मोदनवाल, श्याम पुत्र प्रदीप अग्रहरि, साहिल पुत्र राकेश सोनी, जो सुल्तानपुर कोइरीपुर के निवासी हैं। तीनों मोटरसाइकिल (UP 44 HD 4718 ) से ढकवा बाजार किसी काम से गए थे। रात्रि 11 बजे वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही सोनपुरा ढकवा मोड पर फोर लेन क्रॉस करने का प्रयास किया। सुल्तानपुर की तरफ से आ रही।
महिंद्र एक्सयूवी 700( UP 32 RP 5333 ) से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर श्याम और शिवा की मौत हो गई ।
सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया रात में घटनास्थल पर पहुंचे। घंटों मशक्कत के बाद हाइड्रा मंगवाकर फोर लेन को खाली करवाया। और रास्ते का आवागमन चालू करवाया बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। और बगल के होटल को पार्किंग के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए
