सड़क किनारे किशोर का शव मिलने से मचा हड़कंप

*सड़क किनारे किशोर का शव मिलने से मचा हड़कंप*

माता चरण पांडेय

जौनपुर: मछली शहरकोतवाली क्षेत्र के बंधवा से बामी  जाने वाले अलापुर मार्ग पर  सड़क किनारे एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के बरसठी थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव निवासी 17 वर्षीय सौरभ यादव  पुत्र लालधारी यादव अपने बड़े भाई के साले अभिषेक यादव निवासी जमुआ, सिकरारा थाना के साथ अभिषेक की मौसी के घर अलापुर गांव जाने के बात कहकर बुधवार सायं घर से निकला था। गुरुवार सुबह तक घर नहीं आने पर सौरभ के पिता ने फोन लगाया किंतु फोन नहीं उठा। कई बार फोन लगाने पर पर  अभिषेक ने फोन  उठाया और बताया कि अलापुर जाते समय बामी अलापुर सड़क के मोड़ के पास सौरभ का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा सौरभ का शव सड़क किनारे गड्ढे में फेंका हुआ है। परिजनों ने घटना की सूचना 112 नम्बर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने शव को बाहर निकलवाकर कोतवाली भेजा। पिता ने आरोप लगाया कि अभिषेक ने सौरभ की हत्या करके शव फेंक दिया है। पिता के अनुसार सौरभ के गले, सिर सहित सीने में चोट के निशान थे। पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस हत्या एवं सड़क दुर्घटना सहित अन्य सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।पंचनामा कर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही है।वैसे आरोपी को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है।वहीं मृतक के परिजनों एवं महिलाओं ने कोतवाली के सामने जौनपुर रायबरेली नेशनल हाईवे  पर पोस्टमार्टम के लिए जा रहे शव के वाहन के सामने लेटकर रोक दिया और काफी देर सड़क जाम रही। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!