*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ 02 युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल*

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ 02 युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल*

 

 

*मुखबिर की सूचना पर बिझला नहर पुलिया के पास से किया गया गिरफ्तार*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ में आसपुर देवसरा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, यह बाइक सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र के कोटिया निवासी एक व्यक्ति की थी, जो धरौली गांव से चोरी हुई थी। इस संबंध में पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने विझाला नहर पुलिया के पास से आर्यन सरोज (निवासी गद्दोपुर, जनपद जौनपुर) और आलोक यादव (निवासी रुपनपुर, थाना आसपुर देवसरा) को गिरफ्तार किया।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च की रात बाइक चोरी की थी। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने चेचिस नंबर मिटा दिया था और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी। थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में उ0नि0 सचिन कुमार मय हमराह, उ0नि0 शिवम त्रिपाठी, हे0का0 पवन नायक, का0 रंजीत कुमार की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *