अराजक तत्वों ने लगाई छ: गुमटियों में आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख

*अराजक तत्वों ने लगाई छ: गुमटियों में आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: अराजक तत्वों ने खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी में छह गुमटियां फूंक दीं।गुमटियों में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान राख हो गए।

बभनपुर गांव निवासी विंद्रेश दुबे, संतोष दुबे व अशोक गौतम सरायबीका बाजार में गुमटी लगाकर चाय-पान व नाश्ता की दुकान चलाते हैं।

होली के मद्देनजर दुकानों में काफी सामान रखा था। देर रात अराजक तत्वों ने गुमटियों में आग लगा दी। आग से दो लाख से अधिक की क्षति होने का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *