*नगर पंचायत की पीसी में गिनाए विकास कार्य, आवास आवंटन को लेकर बढ़ा विवाद*
अशोक कुमार वर्मा
लम्भुआ नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का विस्तार से ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने सड़कों के निर्माण, नालियों की सफाई,पेयजल व्यवस्था में सुधार, स्ट्रीट लाइटों की स्थापना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को अपनी प्रमुख उपलब्धियां गिनाई । अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत में विकास की गति तेज हुई है और पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
हालांकि प्रेस वार्ता के दौरान आवास योजना में अपात्रों को लाभ दिए जाने के आरोपों ने माहौल गरमा दिया। पत्रकारों द्वारा जब इस विषय पर सवाल किया गया तो अध्यक्ष ने इसे राजनीतिक आरोप बताते हुए टालने का प्रयास किया और कहा कि आवंटन प्रक्रिया नियमों के अनुरूप की गई है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ ऐसे लोगों को भी आवास आवंटित किए गए हैं जो मात्र दो माह पूर्व ही जमीन लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में आए हैं। इतना ही नहीं,एक ही परिवार के दो भाइयों को, जिनका अभी स्वयं का अलग परिवार भी स्थापित नहीं हुआ है, आवास दिए जाने की चर्चा है। आरोप यह भी है कि संबंधित लाभार्थी नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशाषी अधिकारी एवं एक सभासद के करीबी बताए जा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि ये आरोप सही हैं तो यह योजना की मूल भावना के विपरीत है, क्योंकि आवास योजना का उद्देश्य वास्तव में जरूरतमंद और पात्र परिवारों को लाभ पहुंचाना है। कई पात्र परिवार अब भी योजना से वंचित बताए जा रहे हैं। अब जनमानस में यह मांग उठने लगी है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, परन्तु सड़कों का जो भी कार्य नगर पंचायत में अभी तक हुआ है उसकी भी जाँच और कार्यदाई संस्था को भी नोटिस और ब्लैक लिस्ट भी करवाने की बात भी स्वीकार किया ताकि सच्चाई सामने आ सके इस अध्यक्ष नगर पंचायत ने कही और यदि कहीं अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके लेकिन यहाँ तो कुछ उलट फेर है कार्य दाई संस्था ब्लेक लिस्ट होने के बाद वही व्यक्ति दूसरे नाम से दूसरी कार्यदाई संस्था बनाने और कार्य पाने की बात भी लोगो में उभर कर आरही है
