शिव–पार्वती का वार्षिकोत्सव श्रृंगार, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

*शिव–पार्वती का वार्षिकोत्सव श्रृंगार, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु*

********************

*संवाद :शिवपूजनमिश्रा*

सिंगरामऊ/डंडारी ग्राम पंचायत के तुलापुर राजस्व गांव में स्थित शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रामीणों की आस्था का केंद्र बने राम कुबेर सेठ मिश्रा के आवास के सामने स्थित इस मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

 

कार्यक्रम में वाराणसी से आए कलाकार ने भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमाओं का आकर्षक एवं सजीव श्रृंगार किया। रंग-बिरंगे फूलों और मनोहारी सजावट से सुसज्जित प्रतिमाओं ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। शिवलिंग के साथ भगवान शिव–पार्वती की प्रतिमा का विशेष अलंकरण किया गया, जिसे देखने दूर-दूर से ग्रामीण पहुंचे।

 

पूरे मंदिर परिसर को रंगीन सजावट और झालरों से सजाया गया था। भजन-कीर्तन के साथ भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर स्वयं को धन्य माना और भगवान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

 

मंदिर के पुजारी मुकेश मिश्रा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। आरती के पश्चात उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *