सिरकिना निर्वाचन क्षेत्र संख्या 44 के ग्रामीणों ने एसडीएम बदलापुर को सौंपा ज्ञापन

*सिरकिना निर्वाचन क्षेत्र संख्या 44 के ग्रामीणों ने एसडीएम बदलापुर को सौंपा ज्ञापन*

 

*BLO पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप, 193 नाम विलोपन का मामला*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

बदलापुर। सिरकिना निर्वाचन क्षेत्र संख्या 44 के ग्रामीणों ने सोमवार को उप जिला अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी बदलापुर को एक ज्ञापन सौंपकर बीएलओ नवनीत कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मतदाता सूची में मनमानी तरीके से गड़बड़ी की गई है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, बिना किसी जांच-पड़ताल और पूर्व सूचना के लगभग 193 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटकर विलोपन सूची में दर्ज कर दिए गए हैं, जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, वे सभी जीवित हैं और लंबे समय से उसी पते पर निवास कर रहे हैं।

 

ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी बदलापुर से मांग की कि विलोपित किए गए सभी नामों की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें पुनः मतदाता सूची में दर्ज कराया जाए, ताकि आगामी चुनावों में किसी भी मतदाता को अपने मताधिकार से वंचित न होना पड़े।

 

इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सुशील यादव, दान बहादुर, अंकुल पुत्र सालिक, आदित्य, हिमांशु मौर्य, लालचंद मौर्य, विश्वनाथ मौर्य, अनुराग, रंजीत राहुल, रमापति, राजाराम मौर्य, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। उप जिला अधिकारी ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *