भाभी का हत्यारा देवर गिरफ्तार

*भाभी का हत्यारा देवर गिरफ्तार*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: शाहगंज के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित ख्वाजापुर गांव में एक देवर ने अपनी भाभी की गुरुवार दोपहर चाकू से मारकर हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया मृतका की पहचान निशा मौर्या के रूप में हुई है।

इस मामले में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सूरत निवासी पवन मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या और चचेरे भाई आदित्य मौर्या के साथ करीब पांच दिन पहले ख्वाजापुर गांव स्थित अपने नाना गुरुदीन मौर्या के घर आए थे। आदित्य मौर्या भी कुछ समय से भाई-भाभी के साथ वहीं रह रहा था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित आदित्य मौर्या की एक प्रेमिका मुंबई में रहती थी। कुछ माह पूर्व निशा मौर्या द्वारा भेजी गई कुछ तस्वीरों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, जिसके बाद प्रेमिका के परिवार में गंभीर घटना घटित हुई थी। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश को लेकर आदित्य ने भाभी पर जानलेवा हमला किया।हमले में गंभीर रूप से घायल निशा मौर्या की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित आदित्य मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *