*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा शादी का कार्ड बांट के वापस आ रहे युवक का एन एच 731 पर हुआ भीषण एक्सीडेंट*

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा शादी का कार्ड बांट के वापस आ रहे युवक का एन एच 731 पर हुआ भीषण एक्सीडेंट*

*युवक की हालत गंभीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा के अंतर्गत एन एच 731 फोर लेन सोनपुरा ढकवा मोड़ पर चार पहिया वाहन और मोटर साइकिल से जबरजस्त टक्कर हो गई जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र वासियों द्वारा इसकी सूचना ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव को दी गई। सूचना मिलते ही अपने हमराही अजीत चौहान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां 112 नंबर भी मौजूद थी। पुलिस द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदा भेजा गया हालत गंभीर देखते हुए। वहां के डॉक्टरों ने। प्राथमिक उपचार कर सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस द्वारा जब परिजनों से जानकारी ली गई। पता चला सुरेश कुमार यादव पुत्र रामसागर यादव ग्रामसभा मनीपुर थाना क्षेत्र चांदा सुल्तानपुर के निवासी है। जो अपनी मोटरसाइकिल डी.एल.एस. जे. 2761 से लड़की की शादी का कार्ड देने गए थे। जो 8 फरवरी 2026 को पड़ी है । वापस लौटते हुए फोर लेन सोनपुरा महादेव जलपान गृह के बगल ढकवा मोड़ पर चार पहिया वाहन से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस द्वारा तत्काल उनको एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया और परिवार वालों को सूचना दी दे गई। खबर लिखे जाने तक परिवार वाले अस्पताल पहुंच चुके थे। और जिला अस्पताल में भर्ती कर दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *