शिक्षण संस्थानों व थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

*शिक्षण संस्थानों व थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस*

*प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व ध्वजारोहण हुए आयोजित*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ/जौनपुर। सिगरामऊ एवं आसपास के क्षेत्रों में 77वां गणतंत्र दिवस श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में प्रभात फेरियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वहीं थाना परिसर में ध्वजारोहण के साथ भव्य समारोह संपन्न हुआ।

अर्जुनपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित सिंह व प्रधान राजा राम यादव के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर सभी बच्चों

को टाई बेल्ट कापी पेंसिल बाटे गए इसी क्रम में श्यामसुंदर ने अपने साज बाज के राष्ट्रीय गीत गए

इस कार्यक्रम में  सहायक अध्यापक शेषनाथ यादव सहायक अध्यापक संगम मौर्य सहायक अध्यापक जयप्रकाश बिन्द वंदना सिंह सभी अभिभावक ग्राम वासी उपस्थित रहे

पूर्व ARP राजभारत मिश्र के विद्यालय UPS सिंगरामऊ के बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शपथ लिया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने प्रतिभाग किया।

नकहरा खान देव प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक राज नाथ के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया गया

कछोरा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक डॉ. श्री प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें वरिष्ठ नागरिक सत्यनारायण सिंह उपस्थित रहे।

प्राथमिक विद्यालय जमऊपट्टी में प्रधानाध्यापक कमलेश उपाध्याय एवं ग्राम प्रधान लालदेव यादव की अगुवाई में समारोह संपन्न हुआ।

डॉ. अभयजीत मिश्र इंटर कॉलेज में वरिष्ठ नागरिक गजराज तिवारी व प्रधानाचार्य राजेश द्विवेदी,

मेजर अमर बहादुर बालिका विद्यालय में प्रबंधक डॉ. संजय सिंह, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज गजेन्द्रपुर में प्रबंधक डॉ. राणा प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य शिव प्रकाश तिवारी ने प्रभात फेरी निकालकर ध्वजारोहण किया गया। प्रभात फेरी में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति नारों व गीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इसी क्रम में सिगरामऊ थाना परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसआई राजेश राम ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद शस्त्र सलामी दी गई और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। समारोह के दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से परिसर गूंज उठा। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मिठाइयों का वितरण किया गया तथा देश के प्रति निष्ठा और कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रमों में जिला पंचायत सदस्य शिव प्रताप सिंह उर्फ नाटे सिंह, रमेश सिंह, छोटे मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। थाना परिसर समारोह में उप निरीक्षक वंशराज दुबे, अब्दुल ओहाब, रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल पंकज त्रिपाठी, विजय यादव, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, रजत पांडे, सतीश कुमार, रोहित चौहान सहित महिला आरक्षी व अन्य सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *