ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति, सिंगरामऊ द्वारा हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया; संस्था प्रमुख ने फहराया तिरंगा

*ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति, सिंगरामऊ द्वारा हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया; संस्था प्रमुख ने फहराया तिरंगा*

*सिंगरामऊ, जौनपुर* : दिनांक, 26 जनवरी, 2026

,ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ के कार्यालय परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

समिति की प्रबंधक/सचिव डा.अंजू सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत, राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे परिसर में देशभक्ति का माहौल छा गया।

इस अवसर पर, संस्था प्रमुख ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और देश के निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमारा संविधान हमें समानता और गरिमा के साथ जीने का अधिकार देता है। हमारी समिति महिलाओं के अधिकारों और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।”8

कार्यक्रम के अंत में, सभी आगंतुकों को मिष्ठान्न वितरण किया गया। इस समारोह में समिति के सभी पदाधिकारी अनुज कुमार सिंह,लालमणि मिश्रा,सत्यम,सत्यजीत,मंजू सिंह,नेहा सिंह,सौम्या उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *