*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस और पट्टी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ा गया 25000 का इनामी*
*थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह की लगातार कार्रवाई से अपराधी क्षेत्र छोड़ने पर हुए मजबूर*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अंतर-जनपदीय गैंगस्टर सौरभ सिंह उर्फ अश्विन सिंह को गिरफ्तार किया है। आसपुर देवसरा और पट्टी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। उसे पट्टी थाना क्षेत्र के रसूलहा मोड़ के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार गैंगस्टर सौरभ सिंह पर प्रतापगढ़ और जौनपुर जनपदों में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। उसके खिलाफ लूट, चोरी, छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराओं में मामले पंजीकृत हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेंद्र लाल और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा विजेंद्र सिंह और थाना पट्टी प्रभारी निरीक्षक आनंद पाल सिंह ने अपनी टीमों के साथ मिलकर इस अभियान को अंजाम दिया। मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त सौरभ सिंह उर्फ अश्विन सिंह पुत्र जयेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम धनगढ़ सराय छिवलहा, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है। उसका एक लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसके चलते उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 01/2026 दर्ज था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की लगातार कार्यवाही से अपराधी क्षेत्र छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं।
