बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा घायल

*बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा घायल*
प्रेम शर्मा


जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर में बीते सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
खुटहन थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर बनुआडीह गांव के तालाब के पास शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग पर सोमवार को सामने आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी।इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसी बाइक पर सवार उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुईंथाखुर्द गांव निवासी 18 वर्षीय शैलेश चौहान उर्फ मंदीप चौहान पुत्र श्रीनाथ चौहान सोमवार को गांव के ही अपने मित्र दीपक प्रजापति को साथ लेकर बैंक से पैसा निकालने बाइक से खुटहन बाजार आ रहा था। उक्त तालाब के पास सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हेलमेट न पहनने के चलते शैलेश के सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। दीपक को भी हाथ पैर में चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएससी ले आई। जहां देखते ही चिकित्सकों ने शैलेश को मृत घोषित कर दिया। घायल दीपक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!