प्राथमिक विद्यालय जमऊपट्टी में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य संपन्न

*प्राथमिक विद्यालय जमऊपट्टी में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य संपन्न*

*********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ।

सिगरामऊ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमऊपट्टी में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य भाग संख्या 6, 7 व 8 के अंतर्गत संपन्न कराया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में मतदाता सूची का वाचन किया गया तथा संशोधन से संबंधित फार्म संख्या 6, 7 एवं 8 भरने का कार्य भी जारी रहा।

 

इस कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए आम नागरिकों को आवश्यक जानकारी दी गई, जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह सके।

 

कार्यक्रम के सफल संचालन में सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार, रामजी, मालती, संगीता सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

 

विद्यालय प्रशासन द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का उद्देश्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *