प्रधान ज्योति यादव को पंचायती राज मंत्रालय ने भेजा आमंत्रण,गणतंत्र दिवस परेड में होगी शामिल

*प्रधान ज्योति यादव को पंचायती राज मंत्रालय ने भेजा आमंत्रण,गणतंत्र दिवस परेड में होगी शामिल*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: नौपेड़वा बक्सा विकास खंड के उटरू कलां गांव की प्रधान ज्योति यादव 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी| उन्हें भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आमंत्रण पत्र भेजा गया है |

प्रधान ज्योति यादव अपने पति अरुण कुमार यादव के साथ इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगी| वह उत्तर प्रदेश के 33 जनपदों में से जौनपुर की एकमात्र पंचायत प्रतिनिधि हैं| जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है|

प्रधान ज्योति यादव को इससे पूर्व 22 दिसंबर को दिल्ली में “धुरंधर सरपंच” सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है| अपने लगभग पाँच साल के कार्यकाल में उन्होंने पंचायत सचिवालय का गुणवत्तापूर्ण कायाकल्प, इंटरलॉकिंग निर्माण, स्मार्ट इंटरलॉकिंग,और जल प्रबंधन की समुचित व्यवस्था,विद्यालय का कायाकल्प कराते हुए बच्चों के लिए डेक्स, बेंच की व्यवस्था सुनिश्चित की|

ज्योति यादव एक महिला प्रधान होने के बावजूद स्वयं कार्यों की निगरानी करती हैं| गांव, ब्लॉक तथा जिला स्तरीय बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं|

ज्योति यादव ने बताया कि उन्हें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने की सूचना 7 जनवरी 2026 को प्राप्त हुई थी |वह अपने पति अरुण कुमार यादव (सहायक शिक्षक)के साथ 24 जनवरी 2026 को फौजदार इंटर कॉलेज, मछली शहर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *