दमदार खेल दिखाते हुए लखनेपुर फाइनल में पहुंची

*दमदार खेल दिखाते हुए लखनेपुर फाइनल में पहुंची*

*********************

*संवाद: शिव पूजन मिश्रा*

 

*MCA मेढा क्रिकेट ग्राउंड*

सत्यनारायण मिश्र एवं विवेक सिंह टिकाऊ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में लखनेपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्काई 11 खुटहन को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

 

इससे पूर्व टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में तियरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। जवाब में स्काई 11 खुटहन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। खुटहन की ओर से ओपनर बल्लेबाज ओमप्रकाश ने 9 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 65 रन बनाकर दर्शकों को रोमांचित किया।

 

दूसरे क्वार्टर फाइनल में लखनेपुर की टीम ने सादिक सुल्तान की शानदार 63 रनों की पारी की बदौलत बक्सा को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

 

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में स्काई 11 खुटहन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में रोहित की नाबाद 62 रनों की पारी की मदद से 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनीपुर की टीम ने सादिक सुल्तान के शानदार 54 रन और शहजाद के 45 रनों के सहयोग से मुकाबला जीतते हुए फाइनल में जगह बना ली। सादिक सुल्तान को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

 

आयोजकों के अनुसार फाइनल जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 60 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं मैन ऑफ द सीरीज को 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व टूर्नामेंट के अध्यक्ष एवं रेफरी द्वारा चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

 

मैच में अंपायर की भूमिका सुजीत सिंह और विनय पंडित ने निभाई। कमेंट्री शेषमैन यादव और सुभाष शर्मा ने की, जबकि स्कोरर वैभव कुमार रहे।

 

मैच के दौरान अखिलेश मिश्र (एसएचओ), डॉ. दीपक गौतम (बीएचयू), प्रदीप सिंह (इनकम टैक्स कमिश्नर), मदन सिंह, शिवकुमार शर्मा, दिगंबर मिश्र, उग्रसेन सिंह, राम उजागिर उपाध्याय, शिवपूजन मिश्र, संतोष दुबे, अरविंद उपाध्याय, सुनील सिंह, अरुण जायसवाल, अखिलेश चतुर्वेदी, सत्यदेव सिंह, राकेश तिवारी, दयाशंकर निषाद, एसपी सिंह, चंदन सिंह, संतलाल गुप्ता, महेंद्र सिंह, प्रधान भगवान प्रसाद यादव, दिनेश शर्मा, गौरव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

 

प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण यूट्यूब एवं फेसबुक पर क्रिकेटर मुल्तान चैनल के माध्यम से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *