प्रतापगढ़ डीएम-एसपी ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन

*प्रतापगढ़ डीएम-एसपी ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर डीएम शिव सहाय अवस्थी और एसपी दीपक भूकर ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को आत्मनिर्भरता और राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। सोमवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी और एसपी दीपक भूकर ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। रेलवे स्टेशन रोड चौराहे पर पहुंचे अफसरों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने ओजस्वी विचारों और कर्म से देश को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी युवाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। एसपी ने कहा कि अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति स्वामी विवेकानंद के जीवन का मूल आधार था, जिसे अपनाकर एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस दौरान ईओ नगर पालिका राकेश कुमार ने भी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *