सिगरामऊ कबेली के पास सड़क दुर्घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल

*सिगरामऊ कबेली के पास सड़क दुर्घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल*

*प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर*

*********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में 75 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। कवेली गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर एक मैजिक वाहन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, पहितियापुर गांव निवासी राममूरत यादव (75) अपने पुत्र डब्लू यादव के साथ घर से सिंगरामऊ बाजार जा रहे थे। कवेली गांव के पास बदलापुर की ओर से आ रही मैजिक वाहन से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे राममूरत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. अभिषेक वर्मा ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलने पर सिंगरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मैजिक वाहन को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *