कोहड़े ने एकतरफा मुकाबले में मल्लूपुर को दी शिकस्त

*कोहड़े ने एकतरफा मुकाबले में मल्लूपुर को दी शिकस्त*

*********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

मेढा/बदलापुर।

सत्यनारायण मिश्र एवं विवेक सिंह टिकाऊ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन कड़ाके की ठंड के बीच खेले गए मुकाबले में राष्ट्र सम्मान में राष्ट्रगान के उपरांत कोहड़े की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मल्लूपुर को एकतरफा अंदाज में पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहड़े की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में मात्र 1 विकेट के नुकसान पर 163 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मोनू ने नाबाद 73 रन तथा प्रफुल्ल ने 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की शानदार साझेदारी के आगे मल्लूपुर के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मल्लूपुर की टीम कोहड़े के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 63 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार कोहड़े की टीम ने यह मुकाबला बड़े अंतर से अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व तियरा, करतीहां एवं फतेहगंज की टीमें पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।

 

शानदार बल्लेबाजी के लिए मोनू को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैच में विनय पंडित एवं अरुण जायसवाल ने अंपायर की भूमिका निभाई। कमेंट्री शेषमैन यादव और सुभाष शर्मा ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी वैभव कुमार व सचिन गुप्ता ने संभाली।

 

मैच के दौरान सत्यदेव सिंह, दिगंबर मिश्र, डॉ. दिनेश सिंह, राम उजागिर उपाध्याय, शिवपूजन मिश्र, अनुराग पाण्डेय, दिव्यप्रकाश सिंह, अरुण जायसवाल, अखिलेश चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, महेंद्र सिंह, चंदन सिंह, संतलाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *