चाइनीज मन्जा से युवक का कटा चेहरा व गला,
मंगेश कन्नौजिया
सिकरारा जौनपुर । क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार के समीप शुक्रवार को चाइनीज मंझे में फंसने से बाइक सवार युवक घायल हो गया।मौके पर युवक ने हंड्रेड डायल पुलिस को फोन भी किया ,हालांकि पुलिस सड़क पर लगे बैनर में उलझने से चोट लगने की बात कर रही है। पुलिस और प्रशासन के लाख कड़ाई के बावजूद चाइनीज मंझे की बिक्री पर अंकुश नही लग पा रहा जिसके चलते आये दिन मंझे में फंसने से लोग घायल हो रहे है।बता दे कि थाना क्षेत्र के दुर्गापार गांव के उर्जित पाठक 21 वर्ष पुत्र शिवनाथ पाठक बाइक से गुलजारगंज बाजार से घर लौट रहे थे तभी गुलजारगंज बाजार में नहर के समीप मंझे में बुरी तरह उलझ गए जिससे उनके गले और चेहरे पर चोट लगी।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मंझे से घायल होने की बात से इनकार करते हुए बताए कि बैनर में लगी रस्सी में फंसने से चोटिल हुए है उनका स्थानीय उपचार करा दिया गया है।
