*सिगरामऊ क्षेत्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन*
*सिगरामऊ जमऊपट्टी में99 ओपीडी दर्ज*
*********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिगरामऊ एवं जमऊपट्टी में सरकार की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों केंद्रों को मिलाकर कुल 99 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई।
मेले का आयोजन सीएचसी प्रभारी बदलापुर डॉ. संजय दुबे के नेतृत्व में किया गया। सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. अभिषेक प्रजापति तथा जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुशील कुमार यादव की देखरेख में मरीजों का उपचार किया गया।
शीतलहर और बढ़ती ठंड के कारण दूर-दराज क्षेत्रों से मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, जिससे ओपीडी में कमी दर्ज की गई। चिकित्सकों के अनुसार ठंड के प्रकोप के चलते मरीजों में निमोनिया, ईओसिनोफीलिया, सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण अधिक देखने को मिले।
इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार यादव ने मरीजों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अत्यंत आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें, आग का सहारा लें, गर्म कपड़े पहनें तथा रात में बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने से बचें।
