प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत जांच में जुटी पुलिस

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत जांच में जुटी पुलिस*

*मृतका के पिता ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप मुकदमा हुआ दर्ज*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत ढकवा देवरखा की रहने वाली सुनीता पत्नी राजभवन गौतम की सुबह 9 बजे के आस पास घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई उनका शव कमरे में लटका मिला।

मृतका अपने पीछे, दीपक 10 वर्ष , दीप्ति 5 वर्ष, पारु 3 वर्ष, आयुषी 2 वर्ष, प्रियांशु 1 वर्ष, सहित पांच बच्चे छोड़ गई । घरवालों द्वारा बताया गया राजभवन गौतम की शादी 2012 में अमरगढ़ के ग्राम सभा घरहिया के सुनीता गौतम पुत्री रामदीन गौतम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी में मोबाइल फोन को लेकर अक्सर बाद विवाद होता था। वही मृतिका के पिता रामदीन गौतम ने थाने में तहरीर देकर पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना प्रताड़ना की वजह से मेरी बेटी मृतका आरती गौतम ने आत्महत्या की है ।मौत की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया, ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव व उप निरीक्षक शिवम त्रिपाठी मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और विधिक कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया से बात की गई उन्होंने बताया तहरीर मिली है। तहरीर के हिसाब से अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *