प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर चार घायल 2 रेफर

*प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर चार घायल 2 रेफर*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ आसपुर देवसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत ढकवा में दो बाइक आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने के चलते रेफर किया गया है। नगर पंचायत ढकवा छतौना मार्ग पर छतौना गांव निवासी विजय यादव, नितेश यादव शनिवार की शाम बाइक से ढकवा बाजार आ रहे थे। सामने से दूसरी बाइक पर बनवीरपुर चौकिया निवासी राज प्रजापति व विकास यादव आ रहे थे। दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में छतौना निवासी विजय यादव वा चौकिया निवासी विकास यादव का पैर टूट गया है। विजय यादव को सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए जौनपुर ले गए हैं, जबकि विकास यादव को सुल्तानपुर इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना के बाद पहुंची पुलिस दोनों की बाइक कब्जे में लेकर थाने ले गई है। शेष दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *