इंटर की छात्रा बनी एक दिन की प्रधानाचार्य

*इंटर की छात्रा बनी एक दिन की प्रधानाचार्य*

*मिशन शक्ति 5.0 के तहत संभाला पद*
*********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

तियरा/गजेन्द्रपुर। महिला सशक्तिकरण और नारी सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सोमवार को श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, गजेन्द्रपुर की इंटर की मेधावी छात्रा आकांक्षा सिंह को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया।

पदभार ग्रहण करने से पहले आकांक्षा सिंह ने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, कार्यालय, कक्षाओं, शौचालयों और प्रधानाचार्य कक्ष का गहन अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने सभी अध्यापकों को अपने-अपने कक्षों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

आकांक्षा सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों का भविष्य शिक्षकों की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की शिक्षा यदि मजबूत हो तो छात्रों को कोचिंग की आवश्यकता नहीं पड़ती, खासकर उन बच्चों को जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और केवल स्कूल की पढ़ाई पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और गुरुजनों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है तथा छात्रों की उपस्थिति और परिणामों में भी निरंतर सुधार दिख रहा है।

कार्यक्रम के दौरान वर्तमान प्रधानाचार्य अपनी पढ़ाई लाइफ के मेधावी छात्र रहे शिव प्रकाश तिवारी सहित सभी शिक्षक—कृष्ण देव तिवारी, विजय चौधरी, चंद्रसेन सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, शीतला प्रसाद, पुष्पेंद्र यादव, मुकेश यादव, प्रीति यादव, पंकज दुबे, शैलेश तिवारी उर्फ प्रचुर तिवारी, गुरु प्रसाद मिश्र, घनश्याम पांडे, प्रचारक चंदा शर्मा और बसंत लाल यादव—मौजूद रहे तथा आकांक्षा सिंह के निर्देशों का पालन किया।

मीडिया से बातचीत में आकांक्षा सिंह ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और नारी सम्मान को नई दिशा देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण रहेगा।

विद्यालय के प्रबंधक राणा सिंह ने भी इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाज में महिला नेतृत्व को भी प्रेरित करती हैं। उन्होंने सरकार, प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षकों के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *