*महाराजगंज के थाना प्रभारी व हेड मोहरील हुए सम्मानित*

*महाराजगंज के थाना प्रभारी व हेड मोहरील हुए सम्मानित*

 

*निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किया सम्मानित*

*********************

*संवाद :ओमप्रकाश मिश्रा*

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार को महाराजगंज थाने का निरीक्षण किया और रिकॉर्ड्स रखरखाव, अद्यतनीकरण, CCTNS संचालन, डेटा एंट्री तथा महिला व बालिका संबंधी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण में थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन और समग्र व्यवस्था उत्कृष्ट पाई गई। बेहतर कार्यप्रणाली के लिए जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय और थाना हेडमोहरेर को सम्मानित किया।

 

उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के अन्य थाने भी महाराजगंज थाने से प्रेरणा लेकर उच्च स्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *