पुलिस की सूझ बुझ और सीसीटीवी की मदत से चार घंटे में ही बरामद हुई 3 वर्षीय बच्ची

*पुलिस की सूझ बुझ और सीसीटीवी की मदत से चार घंटे में ही बरामद हुई 3 वर्षीय बच्ची*

अशोक कुमार वर्मा

*लम्भुआ सुल्तानपुर*

 

लम्भुआ विधानसभा की चाँदा बाजार निवासी सकिल की 3 वर्षीय पुत्री सना आंगनवाड़ी से अपने बहनों के साथ पढ़कर घर जाने के लिए सड़क तक आई और घर नहीं पहुंची

लगभग एक बजे परिजनो ने आस पास ढूंढने के बाद पुलिस को सूचना दी सूचना पाते ही पुलिस सकते में आकर ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही शुरू कर दी

बच्ची को ढूंढने में कई थानो की पुलिस हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज खंगालना शुरू कर दिया और आखिर में चांदा कादीपुर रोड पर इशीपुर के पास अरजो गांव के मोड़ पर अरविन्द मुसहर उर्फ़ विन्द पुत्र राजभुवन को बच्ची के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

चाँदा कोतवाली के साथ यह जिले की पुलिस का सराहनीय कदम रहा इस मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कुवर अनुपम ने कहा की यह पुलिस के लिए गर्व की बात है

हमारी टीम लगातार सेवा में जुटी है आप सीसीटीवी जरूर लगवाएं इससे आप की सुरक्षा के साथ अपराध में कमी भी आएगी क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर ने कहा पत्रकारों के साथ जनता का सहयोग भी आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *