*राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सम्मान में लम्भुआ सर्वोदय में बच्चों ने की शानदार प्रस्तुति*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
सुलतानपुर के 190 विधानसभा लम्भुआ की तहसील अन्तर्गत सर्वोदय इंटर कॉलेज में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प माला राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण‘ होने के उपलक्ष्य में बिद्यालय प्रांगण में ‘वंदे मातरम्‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ समस्त गुरुजनो के व छात्र/छात्राएं उपस्थित रही मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया इसी क्रम में प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह (बब्लू)को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण‘ होने के उपलक्ष्य में सर्वोदय इण्टर कॉलेज लम्भुआ की संगीत टीम द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्‘ का लयबद्ध सुमधुर गायन सभी उपस्थित अध्यापक,स्टॉफ व छात्र/छात्राओं के साथ सामूहिक रूप से किया गया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा उसके राष्ट्रीय महत्व व स्वतंत्रता संघर्ष में योगदान पर ‘विचार गोष्ठी‘ का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह के द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के ऐतिहासिक यात्रा व राष्ट्रीय महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उक्त विचार गोष्ठी में द्वारा वंदे मातरम् गीत का मातृभूमि से जोड़ते हुए उसके राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला तथा इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् पर आधारित सुमधुर गायन प्रस्तुत किया। छात्र/ छात्राओं द्वारा तथा प्रधानाचार्य ने देशभक्ति पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र (बबलू) द्वारा अपने सम्बोधन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखण्डता को बनाएं रखने में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का विशेष योगदान है, उन्होंने उपस्थित सभी से अपील किया कि वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के मूल्यों व आदर्शों को हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखना चाहिये तथा देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देना चाहिये।कार्यक्रम का समापन छात्र/छात्राओं का हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन करते हुए किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को प्रेरणादायी बताते हुए उसके मूल्यों व आदर्शों को जीवन में अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिये।
द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सम्मान में आयोजित रैली में सर्वोदय इण्टर कॉलेज लम्भुआ सुलतानपुर, उक्त रैली जिला महामंत्री धर्मेंद्र विशिष्ट अतिथि गोविंद नारायण त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष श्री बहादुर सिंह डॉक्टर केपी सिंह राजकुमार अग्रहरि संजय निषाद मंडल महामंत्री सुशील सिंह रामकृपाल वर्मा विजय शंकर त्रिपाठी हरिओम अग्रहरि सभासद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश बरनवाल धीरज उपाध्याय विनीत सिंह दिवाकर तिवारी व विजय सिंह आदि उपस्थित रहे
