सिकरारा पुलिस ने बच्चों संग निकाली “रन फॉर यूनिटी
मंगेश कन्नौजिया
राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती शुक्रवार को सिकरारा थाना परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी उदयप्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की शपथ ली गई ततपश्चात थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों व क्षेत्र के कुँवर पब्लिक स्कूल रईया गुलज़ारगंज के बच्चो के साथ “रन फॉर यूनिटी” में हिस्सा लिया, जो थाना परिसर से प्रारंभ होकर सिकरारा चौराहा व बाजार होते हुए वापस थाना परिसर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह स्कूल के शिक्षक, मंगेश कनौजिया,कमलेश कनौजिया,आदित्य द्विवेदी,अंकित मौर्या सहित शिक्षक व पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।
