छठ पूजा के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत

*छठ पूजा के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत*

 

*परिजनों में मचा कोहराम*

*********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। छठ पर्व की पावन बेला पर मंगलवार की सुबह जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। केराकत तहसील क्षेत्र के सरौनी पूरब पट्टी स्थित ताड़ी घाट पर अर्घ्य देने के दौरान एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई।

 

मृत युवक की पहचान गोलू यादव (20 वर्ष) पुत्र दुलार यादव निवासी सिहोली के रूप में हुई है। वह पब्लिक इंटर कॉलेज का छात्र था। बताया गया कि सुबह लगभग पांच बजे गोलू अपने परिजनों के साथ घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

 

मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण वह डूब गया। कुछ देर बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। छठ पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *